← Back to Gallery

दोस्ती और प्यार

2023-03-25
love friendship hindi longing memories heartbreak attachment unfulfilled-love
अचानक एक दिन उसने मुझसे कहा
हम बस दोस्त नहीं रह सकते क्या
आगे सब कुछ मुश्किल सा लगता है
हम बस बातें नहीं कर सकते क्या
मेरा बस यही सवाल था फिर उस से
तुम सच में बस दोस्त रह पाओगी क्या
क्या नहीं आएँगी याद तुम्हें वो बातें
वो साथ बिताए हुए लम्हे और वो रातें
हँसते हुए जो गुज़रे थे वो दिन
और वो पल जिसमें हम साथ रोये थे
तुम वो सब कुछ भूल पाओगी क्या
क्या तुम ये भी भूल जाओगी कि
हमने करे थे वादे साथ रहने की
तुम ये दोस्ती में निभा पाओगी क्या
चलो माना कर लेते हैं बस दोस्ती
तुम "हमें" किसी से मिला पाओगी क्या
कोई तो आ ही जायेगा जिंदगी में तुम्हारे
मेरी तरह उस से प्यार निभा पाओगी क्या
जब सब कुछ होगा तुम्हारे पास
हमारी यादों को दिल से निकाल पाओगी क्या
जो सपने देखे थे मेरे साथ तुमने
तुम वो किसी और के साथ पूरे कर पाओगी क्या
अगर किसी दिन रहो तुम बहुत परेशानी में
किसी और बाहों में मुझ जैसा सुकून पाओगी क्या
हर पल करेगा दिल तुम्हारा फिर से मेरे करीब आने का
इस एहसास से इंकार कर पाओगी क्या
जिस दोस्ती की बात कर रही हो तुम
खुद उसे बस दोस्ती तक रख पाओगी क्या
क्योंकि मुझसे नहीं हो पायेगा ये सब
फिर से सब शुरुआत से शुरू करना
ये दिल नहीं चाहता किसी पर आना अब
जो है इसमें उसी को मानेगा ये अपना
अगर फिर भी चाहती हो बस दोस्ती ही रहे बीच हमारे
नहीं होगा ऐतराज़ मुझे इस फैसले से तुम्हारे
बस वो साथ बिताए लम्हे मैं तो नहीं भूल पाऊँगा
शायद दोस्त रह कर भी मैं तुम्हें ही चाहूँगा |